खेल

आज सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगी टीम इंडिया

एजेंसियां— लीड्स, पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत ने जीत तो दर्ज की, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और निचले क्रम में ऋचा घोष ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को संभाला, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे सके। ऐसे में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का अच्छा अवसर होगा। यह मुकाबला जीतकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगी। पहले मैच में भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर आठ विकेट झटके थे। दीप्ति ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। हालांकि तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। नीदरलैंड्स की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश से हारकर आ रही है। कप्तान बाबेट डी लीडे ने भी माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button