दिल्ली का ये है सबसे रईसों वाला इलाका! यहां की चकाचौंध भरी है नाइटलाइफ, देखने टूरिस्ट भी रहते हैं दीवाने

नई दिल्ली: दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको कई ऐसे इलाके देखने को मिलेंगे. जहां पर देश की अमीरी झलकती हुई नजर आएगी. हालांकि एक इलाका दिल्ली का ऐसा है, जहां की सड़क भी चमचमाती हुई है और यहां पर दिल्ली की अमीरी अगर आपको देखनी हो तो आप जा सकते हैं. खास तौर पर यहां की नाइट लाइफ काफी मशहूर है. रात के 11:00 बजे से लेकर सुबह के 3:00 बजे तक यहां पर जिस तरह का माहौल देखने को मिलता है, वैसा आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. अगर आप रात में ना जाकर दिन में भी जाएंगे तो भी यह इलाका आपको दिल्ली के सभी इलाकों से बेहद अलग नजर आएगा.
दरअसल, इस जगह का नाम नेताजी सुभाष प्लेस है. जो कि दिल्ली में तेजी से विकसित होने वाला इलाका बन गया है. यहां बड़ा से बड़ा कोचिंग हब हो या फिर कई मशहूर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, सब आपको यहीं पर मिलेंगे. यही नहीं, यहां पर आपको एक से बढ़कर एक महंगे रेस्टोरेंट और महंगे मॉल भी मिलेंगे. सड़कों पर इस कदर टाइल्स बिछाई गई है कि आप सड़क पर ही बैठकर घंटों अपने दोस्तों के साथ बातें कर सकते हैं.
जानें क्या है यहां पर खास
दिल्ली का नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) अक्सर रईसों की जगह या अमीरों का इलाका इसलिए कहा जाता है. क्योंकि यह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सबसे बड़े और आधुनिक कमर्शियल हब्स में से एक है. यहां बड़ी कंपनियों के ऑफिस, कॉर्पोरेट टावर्स, प्रीमियम रिटेल स्टोर, बैंक, मल्टीप्लेक्स और हाई-एंड रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं. यहां के कॉर्पोरेट हब जैसे यहां पीपी टावर्स, अग्रवाल साइबर प्लाजा, जीडी आईटीएल जैसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स हैं. जहां आईटी, फाइनेंस और अन्य कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं. यहां पर महंगी कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है. यहां पर ऑफिस और शॉप स्पेस की कीमतें और किराए उत्तर दिल्ली के कई इलाकों से सबसे ज्यादा माने जाते हैं. जिससे यह निवेशकों और बड़े कारोबारियों का पसंदीदा क्षेत्र बन गया है.
लग्जरी है यहां की लाइफ स्टाइल
नेताजी सुभाष प्लेस पर आपको बड़े मॉल, ब्रांडेड स्टोर, कैफे, रेस्टोरेंट और मनोरंजन के कई विकल्प मिल जाएंगे. जो हाई क्लास यानी जिनकी पॉकेट अच्छी होती है. उनको ज्यादा आकर्षित करते हैं. यहां पर रेड और पिंक लाइन मेट्रो का इंटरचेंज होने की वजह से यह दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख बिजनेस डेस्टिनेशन में गिना जाता है. नेताजी सुभाष प्लेस के आसपास पीतमपुरा, रोहिणी और शालीमार बाग जैसे बड़े और महंगे आवासीय क्षेत्र हैं, जिससे यहां का ग्राहक वर्ग भी काफी मजबूत माना जाता है.
यहां पर बैठने के लिए बड़ी जगह बनाई गई है, जिस वजह से रात में लोग यहीं पर पार्टी करते हैं. यहां पर आपको सड़कों पर बैठे हुए लोग नजर आ जाएंगे जो पार्टी कर रहे होंगे और दोस्तों के साथ इंजॉय कर रहे होंगे. यहां की सड़के भी टाइल्स की बनाई गई है. यही नहीं, दिन हो या फिर रात यहां पर आपको महंगी गाड़ियों का मेला नजर आएगा. क्योंकि यहां पर महंगी कारों से ही लोग आते हैं. यहां दिन भर पार्किंग फुल रहती है और रात में तो गाड़ी खड़ी करने की जगह तक नहीं बचती है. यहां पर बने हुए खुले इलाके जो देखने में बेहद लग्जरी और खूबसूरत लुक देते हैं. वहां पर लोग पार्टी करते हैं.



