मनोरंजन

Bigg Boss 20 के प्रीमियर डेट का खुलासा, ये सेलेब्स-इनफ्लुएंसर्स करेंगे पार्टिसिपेट! रैपर की एंट्री पर बना Buzz

‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने कथित तौर पर कंटेस्टेंट्स सेलेक्ट करना शुरू दिए हैं. सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस 20’ के अगले सीजन की होस्टिंग के लिए तैयार हैं. इस सीजन में कई ट्रेंडिंग इन्फ्लुएंसर्स और टीवी सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. यह सीजन अबतक सभी सीजन से काफी पहले ही ऑन एयर होगा.

मेकर्स ने ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के लिए परफेक्ट कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और कई नाम सामने आ रहे हैं .सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नामों में फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद शामिल हैं.


इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते ये ऑनलाइन चर्चाओं में छाए हुए हैं. आवेज पहले भी बिग बॉस के एक सीजन का हिस्सा रह चुके हैं और उर्फी जावेद शो के पहले ओटीटी सीजन में नजर आई थीं. ऐसे में इनकी वापसी दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगी.

इनके अलावा अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भाव्या सिंह, रूरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी नए सीजन के लिए चर्चा में हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जो नाम सामने आए हैं, वे सिर्फ कयासों पर आधारित हैं.

इनके अलावा अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भाव्या सिंह, रूरू ठाकुर और तुषार करवार के नाम भी नए सीजन के लिए चर्चा में हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जो नाम सामने आए हैं, वे सिर्फ कयासों पर आधारित हैं.

फिर भी, संभावित लिस्ट ने शो को लेकर काफी चर्चा पैदा कर दी है और फैंस अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. इन सबके बीच एक पॉपुलर नाम सेंटी शर्मा का भी है. सेंटी एक रैपर हैं. पिछले कुछ महीनों में सेंटी पॉपुलैरिटी बढ़ी है. उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं.

हालांकि बिग बॉस या उनके प्रोड्यूसर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया में शो से जुड़े चर्चाओं में शर्मा का नाम बार-बार आने से कई लोग मान रहे हैं कि वे कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकते हैं या उन्हें अगले सीजन के लिए विचार किया जाना चाहिए.

सेंटी शर्मा हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन कंट्रोवर्सी में शामिल रहे हैं. इनमें से एक मामला तब सामने आया जब उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आलोचना की थी और इसे इंटरनेट ड्रामा बताया था. साथ ही उन्होंने युवाओं को सलाह दी थी कि इंटरनेट पर जो भी देखें, उसे जांच-परख कर ही किसी ट्रेंड को फॉलो करें.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button