खेल

बर्मिंघम में भारत-पाकिस्तान में होगा हाई वोल्‍टेज मुकाबला

एजेंसियां— बर्मिंघम,भारतीय महिला टीम रविवार को टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने उतरेंगे। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है, लेकिन विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगवाई वाली टीम अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं।अगर टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है। भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था, जिसे भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था। टी20 विश्व कप में अभियान शुरू करने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका पर 5-0 से जीत दर्ज की। उसे हालांकि दक्षिण अफ्रीका (4-1) और इंग्लैंड (2-1) ने उनकी धरती पर हुई सीरीज में हराया। सना जबरदस्त फॉर्म में है और पिछले साल बल्ले से उनका औसत 50 से अधिक और गेंदबाजी में 25 से कम रहा है। उन्होंने हाल ही में कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद में टी20 अद्र्धशतक बनाया था। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। खासकर जब अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण बाहर हैं।

भारतीय महिला टीम— हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

पाकिस्तान महिला टीम— फातिमा सना शेख (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब,
तूबा हसन।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button