उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर: मामूली विवाद के बाद रेलवे वेंडर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बचाने पहुंचे GRP सिपाही बाल-बाल बचे

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे में काम करने वाले एक वेंडर अमर ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दो रेलवे वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना मिलने के बाद खुर्जा GRP मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक अमर ने गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। अमर को ट्रेन की ओर जाता देख GRP के सिपाही सुनील ने उसे बचाने की कोशिश की। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर छलांग लगाकर अमर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण अमर उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान GRP सिपाही सुनील भी बाल-बाल बच गए।

मौके पर पहुंचे परिजन

हादसे में अमर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अमर की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उठे सवाल

परिजनों ने GRP की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना के पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं, जिनकी जांच जरूरी है। वहीं GRP अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button