महाराष्ट्र

पालघर में युवती पर दिनदहाड़े कोयते से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पालघर से दिनदहाड़े जानलेवा हमले की घटना सामने आई है.  पालघर शहर के गोल्ड सिनेमा परिसर में गुरुवार शाम एक युवती पर दिनदहाड़े कोयते से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. हमलावर ने युवती की गर्दन और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

यह घटना शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. इस हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  और मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले में घायल हुई युवती का नाम स्नेहल सावंत (27 वर्षीय) बताया जा रहा है.

युवती गंभीर रूप से घायल

इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए पालघर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसेबोइसर शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल युवती पालघर जिला कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है. इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी एक कोर्ट में शिपाई के पद पर कार्यरत है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पालघर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अनंत पराड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.  पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है, जबकि घायल युवती का इलाज जारी है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button