व्यापार

इंदौर में सोया-पाम तेल में गिरावट:सोने की कीमतों में नरमी, चांदी स्थिर, 300 रुपए तक उछली चारोली, जानिए अन्य बाजार भाव…

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के पहले ही दिन यूएस मुद्रास्फीति रिपोर्ट के प्रभाव के चलते सोना आंशिक रूप से कमजोर खुला। कॉमेक्स पर सोना 2331 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखा गया। इंदौर में कमजोर कारोबार और ज्वेलर्स की डिमांड के अभाव में सोना केडबरी आंशिक घटकर 72350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। कॉमेक्स पर सोना वायदा 2,334 डॉलर तक जाने के बाद 2331 डॉलर और नीचे में 2,314 डॉलर प्रति ओंस और चांदी ऊपर में 30.62 डॉलर तक जाने के बाद 31.42 डॉलर और नीचे में 29.77 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखी गई।

सीबॉट और डॉलर में कमजोरी के कारण सोयाबीन तेल का मार्केट कुछ फिसल गया है जिसका असर हाजिर बाजारों पर भी देखा गया। हालांकि ऊंचे दामों पर सोया तेल में लेवाली कुछ सुस्त देखी जा रही थी। जिसके चलते सोमवार को सोया तेल आंशिक घटकर 960-965, पाम तेल 965 रुपए प्रति दस किलो रह गया।

चारोली उत्पादक केंद्रों पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली एकाएक घटने के कारण माल की शॉर्टेज बनने लगी है, जिससे इंदौर मंडी में चारोली की आवक घट गई है। जबकि नीचे के दामों पर लेवाली अच्छी होने से भाव में सुधार रहा। पिछले दिनों अच्छी आवक के कारण चारोली के दाम घटकर 1200-1400 रुपए रह गए थे। वह बढ़कर 1400-1700 रुपए प्रति किलो तक बोले जाने लगे है। जानिए सप्ताह के पहले दिन इंदौर में अन्य बाजार के भाव क्या रहे…!

सोना चांदी

सोना : इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 72350 सोना (आरटीजीएस) 73600 सोना (91.60 कैरट) (आरटीजीएस) 67400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 72450 रुपए पर बंद हुआ था।
चांदी : चांदी चौरसा नकद 88000 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 91000 चांदी टंच 88000 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 950 रुपए प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी चौरसा नकद 88000 रुपए पर बंद हुई थी।
अनाज मंडी

मूंग : सोमवार को इंदौर में मूंग नया गर्मी 7700-7800 एवरेज 7200-7500 मूंग बोल्ड गर्मी 8000-8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।
चना : चने में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। चना कांटा 7100-7125 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
काबुली चना : काबुली चने में सीमित पूछताछ रहने से भाव में सुधार रहा। काबुली चना करीब 100 रुपए ऊंचा बोला गया।
डॉलर चना : कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 12400, 42/44 12100, 44/46 11800, 58/60 1020, 60/62 10100, 62/64 10000 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
दलहन : चना कांटा 7100-7125 विशाल 6750-6875 डंकी चना 5900-6300 मसूर 6200 तुवर महाराष्ट्र सफेद 11900-12100 कर्नाटक 12200-12400 निमाड़ी तुवर 10000-11600 मूंग नया गर्मी 7700-7800 एवरेज 7200-7500 मूंग बोल्ड गर्मी 8000-8200 उड़द बेस्ट बोल्ड 9000-9300 गर्मी का उड़द नया 9200-9400 मीडियम 7000-8000 हलका उड़द 3000-5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम : चना दाल 8600-8700 मीडियम 8800-8900 बेस्ट 9000-9100 मसूर दाल 7300-7400 बेस्ट 7500-7600 मूंग दाल 10200-10300 बेस्ट 10400-10500 मूंग मोगर 11000-11100 बेस्ट 11200-11300 तुवर दाल 15100-15200 मीडियम 16100-16200 बेस्ट 16800-16900 ए. बेस्ट 17700-17800 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 18900 उड़द दाल 11500-11600 बेस्ट 11700-11800 उड़द मोगर 12200-12300 बेस्ट 12400-12600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
चावल के दाम : दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4700-5100 रुपए क्विंटल के भाव बताए गए।
तेल तिलहन मार्केट

सोया तेल : सोमवार को सोया तेल आंशिक घटकर 960-965 रुपए प्रति दस किलो रह गया।
पाम तेल : पाम तेल 965 रुपए प्रति दस किलो रह गया।
मंडी भाव : मंडी में सरसों निवाड़ी बारीक 5800-5900 एवरेज 5300-5500 राइडा 5100-5250 सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल : (प्रति दस किलो के भाव) तेल इंदौर 1500-1520, मुंबई मूंगफली तेल 1500 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 960-965 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910-915 इंदौर पाम 965 मुंबई सोया रिफाइंड 950, मुंबई पाम तेल 900, सोयाबीन डीगम 880 राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 930-935 रुपए प्रति दस किलो के भाव रहे।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव : अवी एग्रो उज्जैन 4675 बंसल मंडीदीप 4700 बेतूल ऑयल सतना 4725 बेतूल ऑयल 4750 धानुका सोया नीमच 4800 धीरेंद्र सोया नीमच 4800 हरिओम रिफाइनरी 4790 लाभांशी एग्रोटेक देवास 4750 आइडिया लक्ष्मी देवास 4700 केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4775 मित्तल सोया देवास 4750 एमएस साल्वेक्स नीमच 4750 नीमच प्रोटीन 4800 पतंजलि फूड 4660 प्रकाश 4735 प्रेस्ट्रीज 4750 रामा 4700 राम जानकी एग्रीटेक देवास 4675 आरएच साल्वेक्स सिवनी 4750 सांवरिया इटारसी 4800 श्री महेश ऑयल रिफाइनरी शिप्रा 4750 सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4725 सालासर हरदा 4725 सूर्या फूड मंदसौर 4760 अंबिका कालापीपल 4725 विप्पी सोया देवास 4700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button