राष्ट्रीय

Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: इंतजार खत्म, लोकसभा की 543 सीटों पर नतीजों का काउंटडाउन शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections Results) अंजाम तक पहुंचने वाला है. कुछ ही घंटों में वोटों की गिनती शुरू होगी. इससे पहले तैयारियां पूरी हो गई हैं. 80 दिन की प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा. 7 चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन काबिज होगा. एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन, हालांकि एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया है. चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे. लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे.

एग्जिट पोल्स के मुताबिक, एक बार फिर से मोदी सरकार आ रही है, लेकिन एनडीए 400 पार जाती नहीं दिख रही है. एनडीटीवी के ‘पोल ऑफ पोल्‍स’ (Poll of Exit Polls) में सभी एग्जिट पोल्‍स का निचोड़ सामने आया है. एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्‍स के आकलन के मुताबिक एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 146 सीटें और अन्य को 32 सीटें मिलने की संभावना है. लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं.

मतगणना स्थलों पर गर्मी और लू से सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने और सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी. आज राज्य के 75 जिलों के 81 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी और 851 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा.

मतगणना से पहले भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, बोले- उनके संसदीय क्षेत्र में बदल दी गईं EVM मशीनें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि उनके संसदीय क्षेत्र में ईवीएम (EVM) मशीनों को बदला गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button