मनोरंजन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की मंडे टेस्ट में हवा हुई टाइट

डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’  वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की तिगड़ी नजर आ रही है. इनकी ये फिल्म इस शुक्रवार, 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिर भी इसने अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड पर बढ़त भी दिखाई. चलिए यहां जान लेते हैं कि मंडे टेस्ट में इस फिल्म का कैसा हाल रहा है?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में गिरावट आई है और इसने सिर्फ़ 2.59 करोड़ कमाए हैं. वहीं इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ और शनिवार को  दूसरे दिन भी 7.25 करोड़ कमाए थे. रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो इसका अब तक का सबसे ज़्यादा सिंगल-डे कलेक्शन है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.86 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 26.59 करोड़ हो गया है.’है जवानी तो इश्क होना है’ को पूरे भारत में 2500 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था, जो कि नॉन-मास-एक्शन हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी रिलीज़ थी. फिर भी, पूरे दिन इसकी ऑक्यूपेंसी कम रही.

फिल्म के बारे में
कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उसे तलाक देने के लिए मजबूर करती है, क्योंकि वह उसकी सेक्सुअल इच्छाओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती. यह बात जस के लिए दुखद है क्योंकि वह पिता बनने के लिए बहुत बेताब है. आखिरकार जस, प्रीत (पूजा हेगड़े) के साथ आगे बढ़ता है. असली गड़बड़ तब शुरू होती है जब दोनों महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं – और वह दोनों बच्चों का पिता होता है.

इस फ़िल्म में मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार, मनीष पॉल और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फ़िल्म को टिप्स फ़िल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है और मैक्सिमिलियन फ़िल्म्स के गौरव बोस ने इसे को-प्रोड्यूस किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button