‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को धमाकेदार कमाई के साथ बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड

वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.डेविड धवन निर्देशित फिल्म को राम चरण की ‘पेद्दी’ के अलावा बॉबी देओली की ‘बंदर’ से क्लैश करना पड़ा है. बावजूद इसके ये फिलम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ठीक शुरुआत के बाद, फिल्म ने पहले दूसरे दिन तो को बढ़त नहीं दिखाई लेकिन संडे को फिल्म की कमाई में तेजी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को कितनी की कमाई?
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार परफॉर्म किया है. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी सिनेमाघरों में कई फिल्मों के साथ रिलीज होने के बावजूद दर्शकों को पसंद आ रही है. इसी के साथ फिल्म की कमाई को लेकर बात करें तो डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये हुआ.
अब सैकिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने शनिवार की कमाई की तुलना में 20% की ग्रोथ दिखाई है. इसी के साथ फिल्म ने तीसरे दिन 8,616 शो में 9 करोड़ रुपये की कमाई की. अब भारत में फिल्म का 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 28.80 करोड़ रुपये है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
है जवानी तो इश्क होना है’ ने विदेशों में रिलीज के तीसरे दिन 3.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 37.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
साल की बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. वरुण धवन की इस फिल्म ने बॉलीवुड की साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है
बॉलीवुड की 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्में
- पति पत्नी और वो दो – 58.18 करोड़
- चांद मेरा दिल – 30.27 करोड़
- है जवानी तो इश्क होना है – 24 करोड़ (3 दिन)
- दो दीवाने शहर में – 7.98 करोड़
- एक दिन – 4.3 करोड़
- गिन्नी वेड्स सनी 2 – 1.54 करोड़



