छत्तीसगढ़

अशोका बिरयानी के मालिक और मैनेजर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित…

 बिलासपुर। रायपुर स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के मालिक कृष्णकांत तिवारी और मैनेजर रोहित चंद ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है. सोमवार को इस मामले में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की कोर्ट ने सुनवाई हुई, कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है

बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रायपुर महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी होटल है. 18 अप्रैल को होटल के गटर की सफाई के लिए होटल मालिक ने नगर निगम की गाड़ी को ना बुलाकर अपने ही कर्मचारियों को काम पर लगा दिया था. गटर की सफाई साफ करते वक्त डेविड साहू और नीलकुमार पटेल बेहोश हो गए, दोनों को अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.घटना के बाद मृतक डेविड साहू और नीलकुमार पटेल के परिजनों ने होटल परिसर के बाहर खूब हंगामा भी किया था, घटना की खबर पाकर गृह मंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे. उनकी मौजूदगी में होटल मालिक की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button