छत्तीसगढ़

अभी एग्जिट पोल को गलत बता रहे, हार के बाद EVM पर फोड़ेंगे ठीकरा–सीएम साय

,

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एग्जिट पोल में आए परिणाम को कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रामक बताए जाने पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हार का ठीकरा कहीं न कहीं तो फोड़ेंगे ही, इसलिए आज एग्जिट पोल को गलत बता रहे हैं. 4 तारीख के बाद कांग्रेसी ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे.

छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों के क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि हम लोगों ने भी प्रीमियर लीग खेला है, जिसका परिणाम 4 जून को आने वाला है. हम लोग 400 रन बनाने वाले हैं, इसका पूरा विश्वास है.गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सभी 7 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. इसके बाद विभिन्न समाचार चैनलों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को बढ़त दिखाए जाने को कांग्रेस भ्रामक बता रही है. इस पर सीएम साय ने कांग्रेस की चुटकी ली.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button