छत्तीसगढ़

दो युवकों ने अलग-अलग जगहों पर की आत्महत्या, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग। भिलाई के में आज दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। भिलाई के अटल आवास में रहने वाले धर्मेन्द्र चौहान ने शाम को अपने ही घर में फांसी लगा ली। वहीं वैशाली नगर क्षेत्र के निवासी 25 वर्षीय रूपेश वर्मा ने भी अपने घर में सुसाइड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक रूपेश टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी चलाने का काम करता था। रोज की तरह आज सुबह 5 बजे टहलेने निकला था, फिर घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आसपास के लोगों के अनुसार अर्जुन नगर निवासी रूपेश कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना में धर्मेन्द्र चौहान का अपना गैरेज था और वह बाइक बनाने का काम करता था। दोपहर को वह घर आया था और चार बजे तक वहां रहने वाले लोगों से भी मिला, लेकिन अचानक वह अपने कमरे में चला गया और वहां जाकर फांसी लगा ली। इधर पत्नी ने काफी देर से कमरा बंद देखा तो आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर कमरा खुलवाया, तब देखा कि धर्मेन्द्र फांसी पर लटका हुआ था। परिजन फांसी का फंदा काटकर उसे सुपेला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जामुल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button