ज्योतिषी

आज है अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानिए शुभ अशुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 06 June 2026: आज 06 जून 2026 दिन शनिवार है. महावीर पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी रात 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध और शुक्र मिथुन राशि में मौजूद हैं. सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं. देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में हैं. मंगल मेष राशि में स्थित हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्रबाहु से आज का पंचांग

आज का पंचांग 06 जून 2026 दिन शनिवार

तिथि: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी रात- 10:06 बजे तक. उपरांत सप्तमी तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48

सूर्योदय : सुबह 04:58 AM
सूर्यास्त : शाम 06:39 PM
चन्द्रोदय : रात को 11:14 PM (6 जून की रात)
चन्द्रास्त : अगले दिन दोपहर 09:44 AM (7 जून की दोपहर)

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- धनिष्ठा अगले दिन प्रात : 4 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शतभिष नक्षत्र, योग : ऐंद्र योग सुबह 07:26 AM तक रहेगा. उसके बाद वैधृति योग शुरू होगा. करण : गर करण उपरांत वव रहेगा.

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- वृषभ राशि
चंद्रमा- मकर उपरांत कुंभ राशि
मंगल- मेष राशि
बुध- मिथुन राशि
गुरु-कर्क राशि
शुक्र- मिथुन राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

काल – हानि: 04:58 Am से 06:41 Am
शुभ – उत्तम: 06:41 Am से 08:23 Am
रोग – अमंगल: 08:23 Am से 10:06 Am
उद्वेग – अशुभ: 10:06 Am से 11:48 Am
चर – सामान्य: 11:48 Am से 01:31 Pm
लाभ – उन्नति: 01:31 Pm से 03:13 Pm
अमृत – सर्वोत्तम: 03:13 Pm से 04:56 Pm
काल – हानि: 04:56 Pm से 06:39 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:35 Am से 04:17 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:21 Am से 12:16 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 Pm से 03:00 Pm

आज का अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: सुबह 08:23 Am से 10:06 Am
यमगण्ड: दोपहर 01:31 Pm से 03:13 Pm
गुलिक काल: सुबह 04:58 Am से 06:41 Am

उपाय

  • शनि देव (वार उपाय): शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें और काली वस्तुओं का दान करें.
  • मंगल व अष्ट वसु (नक्षत्र उपाय): आर्थिक उन्नति और ऊर्जा के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. पक्षियों को सतनाजा (7 अनाज) खिलाएं.
  • सूर्य देव (तिथि उपाय): सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
  • विशेष सलाह: आज किसी गरीब या मजदूर का अपमान न करें, उन्हें भोजन कराएं.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button