मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का तूफान, ‘गदर 2’-‘गेम चेंजर’ ही नहीं, ‘पठान’ का भी टूटा रिकॉर्ड, पहले दिन हुई बंपर कमाई

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तूफान ला दिया है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और खास बात है कि इसे एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के पहले ही दिन राम चरण की फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स मटियामेट कर दिए हैं.

पेद्दी’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए ही करीब 20 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन कर लिया था. इस फिल्म को दुनिया भर में 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. हालांकि, फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज इसकी ओरिजिनल तेलुगु भाषा में देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म के हिंदी डब वर्जन को भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की है. इसमें से अकेले इसके ओरिजिनल तेलुगु वर्जन ने 47.20 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार को पेड प्रिव्यूज के जरिए ही 18.50 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए थे.

राम चरण की ‘पेद्दी’ ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख और तमिल में 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह देखा जाए तो पहले दिन की कुल घरेलू कमाई का आंकड़ा 69.50 करोड़ तक पहुंच गया है. यह राम चरण के लिए अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

इस फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर जिस बड़े पैमाने पर प्रमोट किया गया है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर बेहद धमाकेदार शुरुआत हुई. पहले दिन की इस बंपर कमाई के साथ यह साल 2026 में भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में ‘पेद्दी’ सिर्फ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (102 करोड़) से पीछे है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button