दिल्ली अग्निकांड के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी भीषण आग, 20 मरीजों के मौत की आशंका

मुजफ्फरपुर। बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे 15 से 20 मरीजों के मरने की आशंका है।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। जिसके बाद कई मृत मरीजों को उसमें से निकाला गया है। ICU वार्ड 5वें फ्लोर पर है, जबकि वेटिंग हॉल चौथे फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य में मुश्किल हुई।
DM और SSP समेत पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अस्पताल के बाहर मरीजों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा माहौल द्रवित करने वाला है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
मरीजों के स्वजनों ने डीएम से बताई आपबीती
डीएम ने मरीजों के स्वजनों से बात की। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में शिकायत की। मरीजों के स्वजनों ने बताया कि अस्पताल में फायर कंट्रोल सिस्टम काम नहीं कर रहा था।
एक स्वजन ने बताया कि ICU वार्ड का गेट बंद था, जिसकी वजह से लोगों को नहीं बचाया जा सका। उनका कहना है कि अस्पताल अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है।
एक स्वजन ने बताया कि ICU वार्ड का गेट बंद था, जिसकी वजह से लोगों को नहीं बचाया जा सका। उनका कहना है कि अस्पताल अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है।



