राष्ट्रीय
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई 1 किलो सोना, केरल एयरपोर्ट पर यूं गिरफ्तार हुई बंगाल की एयर हॉस्टेस सुरभि खातून

ओटीटी पर हाल ही में एक मूवी रिलीज हुई है क्रू। यह फिल्म फ्लाइट अटेंडेंट के गोल्ड स्मलिंग को लेकर बनाई गई है। फिल्म क्रू की तरह रियल लाइफ में मामला सामने आया है। केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एयर हॉस्टेस को गिरफ्तार किया गया है। केबिन क्रू के पास से लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। एक विशेष सूचना पर, डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता की मूल निवासी सुरभि खातून (26) को उस समय रोका, जब वह मंगलवार को मस्कट से उड़ान से आई थी। उसकी जांच की गई तो मलाशय में छुपाए गए यौगिक के रूप में 960 ग्राम सोना बरामद हुआ। खातून को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



