ज्योतिषी

आज का पंचांग: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, शुभ अशुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 01 June 2026: आज 01 जून 2026 दिन सोमवार है. महावीर पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृश्चिक राशि में शाम 06 बजकर 14 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे. बुध और शुक्र मिथुन राशि में देव गुरु बृहस्पति के साथ मौजूद हैं. सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं. मंगल मेष राशि में स्थित हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

आज का पंचांग  01 जून 2026 दिन सोमवार

तिथि: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन- 03:04 बजे तक. उपरांत द्वितीया तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48
सूर्योदय- 04:53
सूर्यास्त-06:44
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- ज्येष्ठा उपरांत मूल, योग – सिद्ध योगे , करण- तैतिल

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- वृषभ राशि
चंद्रमा- वृश्चिक राशि में शाम 6: 14 बजे तक
मंगल- मेष  राशि
बुध- मिथुन  राशि
गुरु- मिथुन राशि
शुक्र- मिथुन राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत – सर्वोत्तम: 04:59 Am से 06:41 Am
काल – हानि: 06:41 Am से 08:23 Am
शुभ – उत्तम: 08:23 Am से 10:05 Am
रोग – अमंगल: 10:05 Am से 11:47 Am
उद्वेग – अशुभ: 11:47 Am से 01:30 Pm
चर – सामान्य: 01:30 Pm से 03:12 Pm
लाभ – उन्नति: 03:12 Pm से 04:54 Pm
अमृत – सर्वोत्तम: 04:54 Pm से 06:36 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:22 AM से 04:10 AM
अभिजित मुहूर्त: दोपहर  11:22 AM से 12:16 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:04 PM से 02:58 PM

आज का अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: सुबह 06:41 AM से 08:24 AM
यमगण्ड: सुबह 10:04 AM से 11:47 AM तक
गुलिक काल: दोपहर 01:30 Pm से 03:12 Pm

उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें. आर्थिक उन्नति और ऋण संबंधी परेशानियों से राहत के लिए शिवलिंग पर जल एवं कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही चावल और काले तिल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करें.

परिवार में सुख-शांति, सकारात्मक वातावरण और मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, सफेद चंदन तथा अक्षत अर्पित करें। पूजा के दौरान श्रद्धा और एकाग्रता के साथ “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में मंगलकारी परिणामों की प्राप्ति होती है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button