उत्तरप्रदेश

यूपी में बिजली हुई महंगी, फ्यूल सरचार्ज जुड़ने के कारण 10 फीसदी बढ़ जाएगा बिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली बिल अब उपभोक्ताओं को ‘झटका’ देने वाला है। जून से राज्य में बिजली महंगी होने वाली है। बिजली की दरों में 10 प्रतिशत का इजाफा किया जा रहा है। यह वृद्धि ‘ईंधन अधिभार’ यानी फ्यूल सरचार्ज के तहत की गई है। बिजली बिल में अब इसका 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा। बढ़ी हुई राशि जून के बिल के साथ जोड़ी जाएगी।

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में फ्यूल चार्ज की 10% अतिरिक्त राशि जून से देनी होगी। बिजली की भारी किल्लत और कटौती के बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी उपभोक्ताओं को झटका देने वाली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने बिजली दरों में वृद्धि करने का फैसला लिया है।

बिजली उत्पादन और खरीद की लागत बढ़ी

उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी होने से लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बताया जाता है कि बिजली के उत्पादन और खरीद की लागत में वृद्धि हो गई है। इसकी भरपाई के लिए ईंधन अधिभार लगाया जा रहा है। यह राशि उपभोक्ताओं से ही वसूली जाएगी।

बिल में जुड़ेगी फ्यूल सरचार्ज की राशि

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से ईंधन अधिभार ( Fuel Surcharge ) बढ़ाए जाने से उपभोक्ता को बिजली बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देनी होगी। इसका मतलब है कि यदि आपका बिजली का बिल अब तक यदि 1000 रुपये का आता था, तो अब इतनी ही बिजली खपत करने पर आपको बिल में 1100 रुपये चुकाने होंगे। यह अतिरिक्त शुल्क जून महीने के बिल में जुड़कर आएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button