छत्तीसगढ़

एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, 4 का हम सबको इंतजार –

बालोद: बालोद के हीरापुर गांव में निषाद समाज की ओर से वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. अधिवेशन के दौरान पहले सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एग्जिट पोल पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि “4 तारीख का हम सबको इंतजार है.”

निषाद समाज का हो रहा विकास: पूर्व सीएम ने कहा कि,”आज समाज आगे बढ़ रहा है. समाज की बेटियां आगे बढ़ रही है और शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया. आत्मानंद स्कूल खोलने का काम किया, मुझे गर्व है कि इस सत्र में 28 टॉपर स्वामी आत्मानंद स्कूल के थे. अब तो इन स्कूलों में शुल्क लेना शुरू कर दिया है. शिक्षा में इस तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए.”

अधिवेशन के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि, “यहां पर समाज अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. समाज को आगे बढ़ाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बड़ा हाथ है. उन्होंने पहली बार निषाद समाज के प्रतिनिधि को दो बार टिकट दिया. आज समाज के गौरव के रूप में कुंवर सिंह निषाद जी काम कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने समाज को नया रायपुर में जगह देने का काम किया है”

प्रदेश में हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने धान की कीमतों को लेकर काफी काम किया. मैं पिताजी के साथ पहले धान की कीमत बढ़ाने के लिए आंदोलन करने जाता था. उस दौरान मैं सुनता था कि किसान कर्ज में पैदा होता है और कर्ज में ही मर जाता है, इसे देखते हुए सबसे पहला काम हमने कर्ज माफी करने का किया. हमने बिलासा देवी के नाम से एयरपोर्ट बनाया. हमने मछुआ नीति बनाई. हमने गौठान बनाए, पर ये सरकार गौठान को बंद कर रही है. -भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

साय सरकार पर योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप: कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि, “पूर्व सीएम ने निषाद समाज को नया रायपुर में जगह दिलाया. इन्होंने हर गांव, हर गरीब वर्ग के लिए काफी कुछ किया है, जिसे यहां की जनता हमेशा याद रखेगी.” बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा कि 4 तारीख का सबको इंतजार है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button