तकनीकी

अचानक ठप पड़ा एआई, भारत समेत दुनियाभर में परेशान हुए यूजर्स

ChatGPT Down: OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT शुक्रवार को अचानक डाउन हो गया, जिससे भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट्स पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बताया कि ChatGPT सवालों का जवाब नहीं दे रहा था, बार-बार Something went wrong और Network Error जैसे मैसेज दिख रहे थे, जबकि कुछ लोगों को बेहद स्लो परफॉर्मेंस का सामना करना पड़ा.

भारत के बड़े शहरों से आईं शिकायतें

Downdetector के मुताबिक, भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. कई यूजर्स ने बताया कि वेब वर्जन और मोबाइल ऐप दोनों में दिक्कतें आ रही थीं. कुछ यूजर्स Voice-to-Text फीचर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, जबकि कई लोगों को ऐप और ब्राउजर में कंटेंट लोड होने में परेशानी हुई.

डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी

आउटेज के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी परेशानी खुलकर शेयर की. एक यूजर ने लिखा, “ChatGPT मेरे लिए रोज कोडिंग और राइटिंग में मदद करता है, लेकिन आज यह ठीक से काम ही नहीं कर रहा. क्या यह सिर्फ मेरे साथ हो रहा है या सबके साथ?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “कुछ भी लोड नहीं हो रहा. Voice-to-Text फीचर काम नहीं कर रहा. फोन ऐप, Windows ऐप और ब्राउज़र हर जगह दिक्कत आ रही है.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button