अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों पर की फायरिंग

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास एक बार फिर सुरक्षा को चुनौती देते हुए गोलीबारी की घटना हुई है। अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति व्हाइट हाउस के पास स्थित सुरक्षा चेकपॉइंट पर पहुंचा और वहां तैनात अधिकारियों पर गोली चला दी।

सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के पश्चिमी गेट के नजदीक स्थित चेकपॉइंट पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने करीब 2-3 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने भी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया।

संदिग्ध व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक राहगीर भी इस गोलीबारी में घायल हुआ है। व्हाइट हाउस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया। काउंटर-स्नाइपर्स को छतों पर तैनात किया गया और स्टाफ को अंदर शिफ्ट कर दिया गया।

घटना के समय ट्रंप अंदर थे

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय व्हाइट हाउस के अंदर थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति और उनके परिवार को कोई खतरा नहीं पहुंचा। लॉकडाउन कुछ देर बाद हटा लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button