खेल

पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों के सामने लखनऊ

लगातार छह मैच से हार झेल रही पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली सी आस को हकीकत में बदलने को बेताब होगी। इसके लिए शनिवार को उसे लखनऊ में होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। लखनऊ को सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होगा। उसका प्लेऑफ में पहुंचना एलएसजी पर जीत के अलावा रविवार को होने वाले दोनों मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होगा। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली टीम चाहेगी कि राजस्थान और कोलकाता दोनों ही अपने-अपने मैच हार जाएं। अगर राजस्थान मुंबई को हरा देती है, तो पंजाब की उम्मीदें आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी, वहीं अगर केकेआर दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो मामला नेट रन रेट पर अटक सकता है।

पंजाब का नेट रन रेट केकेआर से थोड़ा बेहतर है। पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली की सत्र की शुरुआत की तरह आक्रामक होकर नहीं खेल पा रहे हैं। कप्तान अय्यर का प्रदर्शन भी इस दौरान अच्छा नहीं रहा। वह छह मैच में केवल एक बार ही पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। उसका मध्यक्रम भी नहीं चल पा रहा है, जबकि उसकी फील्डिंग भी काफी खराब रही है। जहां तक लखनऊ का सवाल है, तो इस सत्र में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह पिछले 10 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल करने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। एलएसजी ने अपने घरेलू स्टेडियम में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और उसकी टीम इसी प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button