अन्य राज्य

नजफगढ़ गोलीकांड का मुख्य शूटर गौरव उर्फ ‘मसालेवाला’ गिरफ्तार, 11 मामलों का है आरोपी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ थाना इलाके में हुई हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था. पकड़ा गया आरोपी नजफगढ़ का कुख्यात बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट और स्नैचिंग समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव उर्फ लव शर्मा उर्फ संदीप उर्फ मसालेवाला के रूप में हुई है, जो धर्मपुरा, नजफगढ़ का रहने वाला है. वह थाना नजफगढ़ का हिस्ट्रीशीटर भी है. 

आरोपी ने 23 अप्रैल को दो लोगो पर गोली चलाकर हुआ था फरार 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह मामला 23 अप्रैल 2026 की रात का है. शिकायतकर्ता अपने दोस्त के घर रोशन गार्डन, नजफगढ़ में सो रहा था. तभी दोस्त की भतीजी ने बताया कि बाहर दो लोग उसके चाचा से झगड़ा कर रहे हैं. शिकायतकर्ता बाहर निकला तो देखा कि गौरव और उसका साथी प्रिंस मित्तल उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रहे थे.

जब उसने बीच-बचाव किया तो गौरव ने पिस्टल निकालकर उसके पैर पर गोली चला दी. वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद नजफगढ़ थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी पर की कार्रवाई 

दिल्ली पुलिस सूचना मिली थी कि गौरव इलाज के सिलसिले में दीन दयाल अस्पताल आने वाला है. इसके बाद इंस्पेक्टर गुलशन यादव के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि गौरव गलत संगत में पड़कर उसने छोटे-मोटे अपराध शुरू किए. 

बाद में इलाके के बदमाशों के साथ जुड़कर संगीन वारदातों में शामिल हो गया. पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते वह फिर से सक्रिय होकर सट्टा संचालकों और अवैध शराब बेचने वालों से रंगदारी वसूलने लगा था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button