छत्तीसगढ़

कस्टम मिलिंग घोटाला : CG में 5 जगहों पर ED की रेड, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के ठिकाने पर दबिश

रायपुर, 31 मई 2024

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में इडी ने शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग में दो-दो जगह पर और खरोरा में एक जगह पर छापेमारी की है। ईडी की एक टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के दीपक नगर स्थित निवास पर पहुंची है।

इसी के साथ राइस कारोबारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस संगठन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम की कार्रवाई जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले में पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलिंग के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button