छत्तीसगढ़

पुलिस को चकमा देकर मर्डर का आरोपी फरार, मचा हड़कंप

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जेल प्रशासन की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जेल के अंदर एक मर्डर के केस में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कैदी मौका मिलते ही फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, संजीव दास अंबिकापुर के जेल में हत्या के केस में बंद था। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान, मौका मिलते ही कैदी रास्ते मे बिहीबाड़ी केडी अस्पताल के पास एम्बुलेंस से कूदकर भाग निकला। वहीं प्रशासन की इस लापरवाही को चलते कैदी के फरार होने से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button