छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

सरगुजा। अंबिकापुर के पासपोर्ट ऑफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB की टीम ने एक जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ऑफिसर का नाम संकट मोचन राय है. आरोपी को एसीबी ने पूछताछ करने के लिए अपने कस्टडी में ले लिया है.

इस संबंध में पीड़ित इसरार अंसारी निवासी दोलंगी ब्लाक रामचंदरपुर जिला बलरामपुर ने बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वे एक महीने से अंबिकापुर के प्रधान डाकघर स्थिति पासपोर्ट ऑफिस में आ रहा था. लेकिन पासपोर्ट ऑफिस के जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय उन्होंने कुछ ना कुछ त्रुटि बता कर एक महीने से पासपोर्ट ऑफिस का चक्कर कटवा रहा था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button