छत्तीसगढ़
फैक्टरी विस्फोट मामला : बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में उत्पादन बंद, फैक्ट्री प्रबंधन मृतकों के परिजनों को देगा 30-30 लाख

बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में 1 मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि दिये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है।



