अंतर्राष्ट्रीय

पुतिन को भरोसा, जल्द खत्म होगा सैन्य टकराव; शांति वार्ता की ओर बढ़ रहे कदम

रॉयटर, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को चार वर्ष से चल रहे यूक्रेन युद्ध पर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा, उन्हें लग रहा है कि यूक्रेन में चल रहा सैन्य टकराव अब खत्म होने के करीब है।

कहा, यूरोपीय संघ के नेता उनसे बात करना चाहते हैं और वह भी यूरोपीय लोगों से बात करने के इच्छुक हैं। जिन लोगों से बात होने की उम्मीद है उनमें जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज प्रमुख हैं। निश्चित रूप से इस बातचीत में निष्कर्ष निकलेंगे और वे शांति की ओर जाएंगे।

यूक्रेन युद्ध में रूस के मारे गए 3.52 लाख सैनिक

यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस के 2025 के अंत तक 3,52,000 सैनिक मारे जा चुके थे। यह दावा रूस से बाहर कार्य कर रहे मीडिया आउटलेट मेदुजा एंड मीडियाजोना ने किया है। इस आउटलेट का संचालन रूसी मूल के निर्वासित लोग करते हैं।

मीडिया में कहा गया है कि फरवरी 2022 से जारी युद्ध में दिसंबर 2025 तक रूस और यूक्रेन के कुल पांच लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए। मृतक सैनिकों में रूसियों की संख्या ज्यादा है।

द्वितीय विश्वयुद्ध में विजय की 81 वीं वर्षगांठ मना रहे रूस के लिए मृतक सैनिकों की यह संख्या चिंता में डालने और दुखी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के आधिकारिक रिकार्ड में 2,18,000 सैनिकों के मरने की सूचना दर्ज है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button