छत्तीसगढ़

सरोना अस्पताल व नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 की गुणवत्ता जांचने अचानक पहुंचे मूणत, अधिकारियों व ठेकेदारों को लगाई फटकार

रायपुर। सरोना में बन रहे 100 बेड अस्पताल और नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 के औचक निरीक्षण करने के लिए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणतऔचक निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों और एजेंसियों को फटकार लगाई।
सरोना में करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान फाउंडेशन वर्क में गुणवत्ता को लेकर खामियां दिखीं। मूणत ने निर्माण एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि तकनीकी मानकों से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई तय मानी जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बेस स्ट्रक्चर और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही जवाब मांगा कि मॉनिटरिंग के बावजूद कमियां कैसे रह गईं।शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के पास बन रहे नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 का निरीक्षण करते वक्त प्रोजेक्ट में निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उन्होंने नाराजगी जताई। मूणत ने अधिकारियों से कहा कि अगर गुणवत्ता के साथ काम पूरा नहीं कर सकते तो काम छोड़ दे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button