खेल

मजबूत रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ नाक बचाने उतरेगी टीम लखनऊ

लखनऊ। आईपीएल 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। खराब फॉर्म से जूझ रही लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी।

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button