उत्तरप्रदेश

मंत्री ओपी राजभर का गनर रहा सिपाही दुष्‍कर्म केस में अरेस्‍ट, युवती ने लगाए दूसरी लड़की से शादी के आरोप

वाराणसी: उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर रह चुके सिपाही प्रशांत राय पर एक युवती ने शादी का झांसी देकर दुष्‍कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्‍यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रशांत राय वर्तमान में गाजीपुर में तैनात है। वह मिर्जापुर का रहने वाला है।

वाराणसी के चोलापुर थाने में अजगरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि प्रशांत का उससे चार सालों से संबंध है। वह दो सालों तक सारनाथ इलाके में उसके साथ किराये के मकान में रही है। शादी का झांसा देकर वह उसका शारीरिक उत्‍पीड़न करता रहा। दो बार उसका गर्भपात भी करा चुका है।


प्रयागराज में दूसरी लड़की से कर ली शादी

सारनाथ थाने में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ दिनों से प्रशांत राय ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पता चला कि 25 अप्रैल को प्रशांत राय ने गोपनीय तरीके से प्रयागराज में दूसरी लड़की से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की तस्‍वीर देखकर उसने प्रशांत को फोन किया तो उसने गाली गलौज की।


दो सालों तक रहा राजभर का गनर

पुलिस ने प्रशांत राय को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। युवती के घरवालों ने बताया कि सिपाही प्रशांत राय दो सालों तक ओमप्रकाश राजभर के एस्‍कॉर्ट में गनर रह चुका है, इसलिए प्रभारी कारवाई नहीं हो पा रही है। युवती का आरोप है कि प्रशांत हर बार उचित समय आने पर अपने घरवालों से शादी की बात करने को कहता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button