बंगाल चुनाव : सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाली अग्निमित्रा को बुलाया गया दिल्ली, मिल सकती है बढ़ी जिम्मेदारी

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा से सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करने वाली अग्निमित्रा पॉल को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अग्निमित्रा को दिल्ली बुलाया गया है।
अग्निमित्रा ने चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मंच का संचालन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आसनसोल में सभा के दौरान भी मंच का संचालन किया था। अग्निमित्रा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं।
सायोनी घोष को हराकर पहली बार बनीं विधायक
2021 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस की सायोनी घोष को हराकर वह पहली बार विधायक बनीं। 2026 के चुनाव में उन्होंने तीन बार तृणमूल कांग्रेस से विधायक के साथ आसनसोल नगर निगम के मेयर रह चुके तापस बनर्जी को 40 हजार से अधिक मतों से मात दी।
तृणमूल सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
अग्निमित्रा की छवि एक लड़ाकू और निडर महिला नेता की है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान वह अपने विधायक कार्यकाल में अवैध बालू खनन, अतिक्रमण आदि को लेकर लगातार विरोध जताती रहीं। राजनीति में आने से पहले वह कोलकाता की मशहूर फैशन डिजाइनर और बिजनेस वीमेन थीं।