छत्तीसगढ़

व्यापारियों की सुविधा हेतु तेलीबांधा की यातायात व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित – थौरानी

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं के निराकरण हेतु 30 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस और नगर निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने जमीनी स्तर पर ट्रैफिक जाम और पार्किंग की अव्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही तेलीबांधा क्षेत्र के व्यापारियों के एक समूह ने नगर निगम एवं यातायात विभाग द्वारा किये गये कार्यवाही से आहत होकर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और उससे व्यापार पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से अवगत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी ने तत्काल यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा, जिसके फलस्वरूप आज यह संयुक्त निरीक्षण सुनिश्चित हुआ।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों को संबोधित करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि तेलीबांधा रायपुर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। बढ़ते यातायात और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर वहां पर लाइट पोल के अंदर गाड़ियां पार्क करना सुनिश्चित किया गया। साथ ही टेªफिक जाम को कम करने एवं यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये रोड के लेफ्ट टर्न को हमेशा खाली रखा जाये। हमने अधिकारियों को स्पष्ट सुझाव दिए हैं कि सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए। प्रशासन के सहयोग से हम जल्द ही यहाँ एक आदर्श यातायात व्यवस्था लागू करेंगे ताकि ग्राहकों को दुकान तक पहुँचने में कोई बाधा न हो और व्यापार फल-फूल सके।

निरीक्षण के दौरान कालीबाड़ी यातायात थाना के एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला एवं एसीपी सतीश ठाकुर ने ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग, वन-वे की संभावनाओं और अवैध पार्किंग पर चर्चा की। नगर निगम के अभियंताओं ने फुटपाथ और ड्रेनेज के पास की बाधाओं को हटाने हेतु कार्ययोजना बनाने की बात कही।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार- मोहनलाल तेजवानी, अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- राजकुमार तारवानी, दिलीप इसरानी, प्रकाश लालवानी, राजकिशोर नत्थानी, मंत्री-भरत पमनानी, पंकज जैन, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सतीश ठाकुर, नगर निगम कार्यपालन अभियंता टावरे जी, उप अभियंता नरेश साहू, जोन क्रमांक 3 नगर निवेश अक्षय भारद्वाज, संतोष सीमा साहू पार्षद एवं अध्यक्ष जल विभाग नगर निगम, महेश ध्रुव पार्षद तथा पहलाज खेमानी, रमेश मंगलानी, विमल धामेजानी, राम जसूजा, प्रहलाद मटलानी, महेश गोविन्दानी, राहुल बुधरानी, मनीष खोड़ियार, अजय चैधरी, संजय राहुजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button