खेल
आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगा गुजरात

आईपीएल के 19वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स और पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह चौथा मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों में मेजबान गुजरात को एक मैच में जीत मिली, जबकि दो मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी थी। ऐसे में घरेलू मैदान पर गुजरात आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगी।



