मध्यप्रदेश

भोपाल में लगे BJP पार्षद के गायब होने के पोस्टर,बताने वाले को 5 हजार इनाम…

भोपाल): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी महिला गायब हो गई है। जी हां ये हम नहीं कह रहे बल्कि राजधानी में लगे पोस्टर बोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पार्षद मधु शिवनानी के लापता होने के फोटो और पर्चे बंट गए हैं। (अवधपुरी क्षेत्र) वार्ड 61 की पार्षद मधु शिवनानी के लापता पोस्टर लगने से शहर में चर्चा हो रही है। यही नहीं पार्षद तो तलाशने वाले या पता बताने वाले के लिए ईनाम का भी ऐलान किया गया है।  पर्चे पर लिखा है पार्षद का पता बताने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं ये पर्चे किसने बांटे इसके बारे में  अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मधु शिवनानी वार्ड क्रमांक-61, अवधपुरी क्षेत्र से पहली बार पार्षद चुनी गई हैं और उनके पति संजय शिवनानी भाजपा में मंडल महामंत्री हैं। शुक्रवार सुबह समाचार-पत्रों के साथ पार्षद की तस्वीर लगे पम्पलेट वार्ड के घरों में बांटे गए। पर्चे बांटे जाने के साथ ही परिवार वाले भी हैरान रह गए।  हालांकि  पार्षद के परिजनों  का कहना है कि वे अभी देश से बाहर है । लिहाजा पर्चे बंटवाने वालों की पुलिस से शिकायत की जाएगी।

भाजपा में मंडल महामंत्री हैं मधु शिवनानी के पति

पार्षद के पति और भाजपा के मंडल महामंत्री संजय शिवनानी ने बताया कि उनके बेटा और बहू विदेश में रहते हैं और कुछ दिन पहले ही पोते का जन्म हुआ है। इसलिए मधु उनके पास नीदरलैंड गईं हैं । उन्हें मार्च में घर आना था लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दिक्कत आई। जल्द ही हो भोपाल आ जाएंगी।

पार्षद मधु शिवनानी के लापता होने के पर्चे में सवाल उठाया गया है कि जब पार्षद तीन महीने से विदेश गई हुई हैं तो फिर पार्षद की अनुपस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कई दस्तावेज कैसे बनाए जा रहे हैं। लिहाजा पंपलेट्स बंटने से परिवार में हैरानगी है और मामला सुर्खियों में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button