छत्तीसगढ़

कोयला स्कैम मामले में उप महाधिवक्ता डॉ सौरभ कुमार पांडेय विशेष लोक अभियोजक अधिकारी नियुक्त

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के उप महाधिवक्ता डॉ सौरभ कुमार पांडेय को कोयला स्कैम मामले में ईओडब्लू के विशेष लोक अभियोजक अधिकारी नियुक्त किया है।राज्य सरकार ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए है। डॉ सौरभ पांडेय ईओडब्लू के शराब घोटाला मामले में भी राज्य आर्थिक अपराध शाखा के विशेष लोक अभियोजन अधिकारी हैं। कोयला स्कैम मामले में आर्थिक अपराध शाखा की ओर से रायपुर कोर्ट में राज्य के डिप्टी एजी डॉ सौरभ कुमार पांडेय पक्ष रखेंगे।

ईडी के वे मामले जिन्होंने राज्य में हलचल मचा रखी है उसका श्रेय डॉ सौरभ कुमार पांडेय दिया जाता है वे विशेष लोक अभियोजक के रुप में मौजूद हैं। कोयला स्कैम, लीकर स्कैम, राईस लेव्ही और महादेव सट्टा स्कैम मामलों में ईडी अगर कोर्ट के भीतर प्रभावी तरीके से मौजूद रही है तो इसके पीछे डॉ सौरभ कुमार पांडेय की सक्रियता को दिया जाता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button