अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेशी सांसद की हत्या में Honey Trap का आया एंगल, हत्या और फिर लाश के टुकड़े करने वाले मुंबई के प्रोफेशनल कसाई को भी पकड़ लाई CID

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर (Anwarul Azim Anar) की कोलकाता में हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. भारत और बांग्लादेश दोनों देशों की पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है. पुलिस ने सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त के शामिल होने की बात कही है. लेकिन अब इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है. लाश के टुकड़े करने वाले कसाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

सांसद अनवारुल की हत्या मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस को शक है कि सांसद को हनीट्रैप का झांसा देकर कोलकाता के फ्लैट में बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस ने बताया कि जांच से संकेत मिल रहे हैं कि बांग्लादेशी सांसद को हनीट्रैप के झांसे में फंसाया गया था. यह महिला मृतक सांसद के दोस्त की करीबी मित्र है. सांसद अनवारुल को कोलकाता के फ्लैट में इसी महिला द्वारा बुलाया गया था. पुलिस को शक है कि फ्लैट में जाने के बाद ही उनकी तुरंत हत्या कर दी गई थी.

सीसीटीवी फुटेज में अनवारुल को एक पुरुष और महिला के साथ फ्लैट में जाते देखा जा सकता है. इन दोनों शख्स को बाद में फ्लैट से बाहर आते और अगले दिन दोबारा फ्लैट में जाते देखा जा सकता है लेकिन सांसद को फ्लैट से कभी बाहर आते नहीं देखा गया. लेकिन ये दोनों आरोपी बड़े ट्रॉली सूटकेस लिए फ्लैट में दाखिल होते देखे जा सकते हैं.

सांसद हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी की है. सीआईडी सूत्रों का कहना है कि जिहाद हवलदार नाम के एक शख्स को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. जिहाद पेशेवर कसाई है. उसे हत्या के मास्टरमांइड अकतारुजमां ने इस काम को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से मुंबई से बुलाया था.

सूत्रों के मुताबिक, जिहाद को दो महीने पहले इस काम के लिए हायर किया गया था और मुंबई से कोलकाता बुलाया गया था. जिहाद को पांच करोड़ रुपये की सुपारी का एक हिस्सा भी दिया गया था. वह कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक होटल में ठहरा हुआ था.

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला था कि सांसद अनवारुल के करीबी दोस्त ने इस मर्डर के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. सांसद का ये दोस्त अमेरिकी नागरिक है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button