‘भूत बंगला’ ने छठे दिन भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट,100 करोड़ी बनने से कितनी दूर

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने की राह पर है. इसने धुरंधर 2 के दबदबे को खत्म कर दिया है और ये फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म फिलहाल दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को कितनी कमाई की है?
‘भूत बंगला’ ने बुधवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जबकि गुरुवार को इसका पेड प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. यहां तक कि वीकडेज में भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. मंगलवार को तो इसके कलेक्शन में तेजी भी देखी गई लेकिन बुधवार को इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई.
- इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को भारत में भूत बंगला ने मामूली गिरावट के साथ 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
- इसी के साथ इसका घरेलू कुल कलेक्शन अब 78.06 करोड़ हो गया है.
- बता दें कि इस फिल्म ने सोमवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था और मंगलवार को इसमें उछाल आया, था और इसने 8 करोड़ कमाए थे.
- वहीं. भूत बंगला ने अपने प्रीमियर से 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार को इसने 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ कमाए थे.
ओ रोमियो को मात देने से इंचभर है दूर
‘भूत बंगला’ शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि गुरुवार को फिल्म से उपलब्धि हासिल कर लेगी. इसी के साथ ये भारत में 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. बता दें कि इस फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म का अनुमानित बजट 120 करोड़ रुपये है. दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म मुनाफे बटोरने में जुट सकती है
भारत में 2026 की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)
- धुरंधर 2: 1141 करोड़
- बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
- ओ’रोमियो: 83.35 करोड़
- भूत बंगला: 78.06 करोड़ (6 दिन के आंकड़े सैकनिल्क के मुताबिक)
- मर्दानी 3: 52.99 करोड़
- द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़
- इक्कीस: 36.25 करोड़
- अस्सी: 11.42 करोड़
- दो दीवाने शहर में: 7.98 करोड़
- तू या मैं: 7.2 करोड़
100 करोड़ी बनने से कितनी दूर है भूत बंगला
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर डाली है और इसका टारगेट अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना है. फिलहाल फिल्म का कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपये है और इसके 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए 22 करोड़ कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी. इसी के साथ ये धुरंधर 2 औौर बॉर्डर 2 के बाद इस क्लब में एंट्री करने वाली तीसरी फिल्म होगी. फिलहला हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं.



