IIT में बार-बार असफलता, हर सेमेस्टर में बैक, लेकिन मेहनत ने बदली किस्मत, मिला Microsoft से 1.2 करोड़ का ऑफर

Viral Post: आमतौर पर यह माना जाता है कि अगर कोई IIT में चयनित नहीं हो पाया या कॉलेज के दौरान बैकलॉग आ गई, तो उसका करियर पटरी से उतर जाता है. लेकिन एक टेक प्रोफेशनल की वायरल कहानी इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर रही है.
कभी IIT एंट्रेंस में असफल रहने वाला और 4 साल की डिग्री को 6 साल में पूरा करने वाला यह शख्स आज Microsoft से 1.2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज हासिल कर चुका है. यह किसी चमत्कार से ज्यादा धैर्य और लगातार मेहनत की कहानी है.
इस प्रोफेशनल ने अपनी कहानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए बताया कि 12वीं के बाद उन्होंने IIT की तैयारी के लिए एक साल का ड्रॉप लिया था, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया. इसके बाद उन्हें एक टियर-2 इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना पड़ा. वहां भी पढ़ाई आसान नहीं रही और हालात ऐसे बने कि उनकी डिग्री पूरी करने में 4 साल की जगह 6 साल लग गए.
इंजीनियरिंग खत्म होने के बाद उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सेल्स जॉब की और फिर MBA किया. लग रहा था कि करियर अब संभल रहा है, लेकिन इसी बीच उन्हें एक खराब माहौल का सामना करना पड़ा, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई.
इंजीनियरिंग खत्म होने के बाद उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सेल्स जॉब की और फिर MBA किया. लग रहा था कि करियर अब संभल रहा है, लेकिन इसी बीच उन्हें एक खराब माहौल का सामना करना पड़ा, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई.
भारत लौटने के बाद उन्होंने 11 लाख रुपये के पैकेज पर एक स्टार्टअप में काम शुरू किया. कुछ समय बाद 22 लाख की नौकरी मिली, लेकिन वहां भी माहौल तनावपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि उस दौर में उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा मानसिक स्वास्थ्य पर खर्च होने लगा. 31 साल की उम्र में वह खुद को दूसरों से पीछे महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्होंने तुलना छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना जारी रखा.
आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई, जब Microsoft से उन्हें इंटरव्यू कॉल आया. चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें 1.2 करोड़ रुपये से ज्यादा का टोटल कंपनसेशन ऑफर किया गया. उन्होंने अपनी कहानी में साफ लिखा कि टियर-2 कॉलेज, देरी से पूरी हुई डिग्री, असफल स्टार्टअप या खराब बॉस, इनमें से कोई भी चीज उन्हें अयोग्य नहीं बनाती, बल्कि ये सिर्फ सफलता की राह को थोड़ा लंबा कर देती हैं.
इस कहानी के सामने आने के बाद लोग इसे प्रेरणादायक उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह साबित करता है कि सफलता का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता. वहीं कुछ लोग उनके अनुभव से सीख लेकर अपने करियर को लेकर नई उम्मीद जता रहे हैं.



