व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में हलचल, चेक कर लें 24K, 22K, 18K का भाव

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। वैश्विक अनिश्चितता और मिले-जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2.58 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं, सोना 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, एमसीएक्‍स पर दोनों कीमती धातुओं का रुख उलटा दिखा। मंगलवार देर रात सोना-चांदी भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के दाम 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थे। 22-कैरेट सोने की कीमत 1,48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

हालांकि, सराफा बाजार के उलट मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर बीते सत्र में दोनों कीमती धातुएं भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं। मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत मंगलवार रात 10.42 बजे तक 9,612 रुपये यानी 3.81 फीसदी नीचे थी। यह 2,42,933 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं, सोना 2,468 रुपये यानी 1.60 फीसदी लुढ़का हुआ था। यह पीली धातु 1,51,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोली जा रही थी।

उधर, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 10,000 रुपये नीचे 2,65,000 रुपये प्रति किलो थी।

उधर, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 10,000 रुपये नीचे 2,65,000 रुपये प्रति किलो थी।

सराफा बाजार में देखने को मिली तेजी

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्‍स सहित) हो गई। सोमवार को यह 2,57,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसी तरह 24-कैरेट वाला सोना भी 300 रुपये बढ़कर 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) हो गया। इसके पहले सत्र में यह 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्‍या कह रहे हैं जानकार?

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्‍ट गौरव गर्ग ने बताया कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। कारण है कि पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते निवेशक ‘सुरक्षित निवेश’ की ओर रुख कर रहे हैं।

मिराए एसेट शेयरखान में प्रमुख (जिंस) प्रवीण सिंह ने बताया कि डॉलर में मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण हाजिर सोना 4,780 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास बना रहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान के साथ बातचीत की संभावना का संकेत दिए जाने के बावजूद तेहरान ने बातचीत में शामिल होने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹155440₹142500₹116620
मुंबई₹155290₹142350₹116470
कोलकाता₹155290₹142350₹116470
चेन्‍नई₹156000₹143000₹118550
लखनऊ₹155440₹142500₹116620
कानपुर₹155440₹142500₹116620
पटना₹155340₹142400₹116520
जयपुर₹155440₹142500₹116620
इंदौर₹155340₹142400₹116520
भोपाल₹155340₹142400₹116520

स्रोत- गुड रिटर्न्‍स

अमेरिका-ईरान फैक्‍टर पर नजर?

ऑगमोंट में शोध मामलों की प्रमुख रेनीशा चैनानी ने कहा कि बाजार भागीदार इस बात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ेगी, क्या इससे संघर्ष विराम की अवधि में विस्तार होगा या कोई व्यापक शांति समझौता हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि सोने की कीमत की दिशा पश्चिम एशिया में जारी तनाव से जुड़े घटनाक्रमों, ऊर्जा की लागत और महंगाई की उम्मीदों पर पड़ने वाले उनके प्रभाव से ही तय होती रहेगी।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

हालांकि, वैश्विक रुझान कमजोर बने रहे। हाजिर चांदी 1.29 फीसदी घटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं, सोना लगभग एक फीसदी कमजोर होकर 4,776.85 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button