एआई से अपना काम करना के लिए कहीं आप भी प्रॉम्प्ट में शेयर नहीं कर देते ये बातें

एआई चैटबॉट का इस्तेमाल आजकल ज्यादातर लोग करते हैं। रोजमर्रा के काम के लिए भी लोग कई एआई टूल्स की मदद लेते हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए कई बार आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल भी एआई चैटबॉट के साथ शेयर करनी पड़ती है। क्या आपको पता है कि ऐसा करके आप अपनी प्राइवेसी को खतरे में डाल रहे हैं और स्कैमर्स को न्योता दे रहे हैं। चैटबॉट्स बहुत ही सुविधाजनक होते हैं और जब आप इनकी मदद से किसी समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो ये अक्सर मददगार भी साबित होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रॉम्प्ट के जरिए आपनी सारी पर्सनल जानकारी शेयर कर दें। कुछ खास तरह की जानकारी शेयर करने से इस बात का खतरा बढ़ सकता है कि वह जानकारी लीक हो जाए, उसका गलत इस्तेमाल हो या उसे ऐसे तरीकों से स्टोर किया जाए, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी।
हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड आपको एआई चैटबॉट के साथ शेयर नहीं करना है। चाहे वह किसी सोशल मीडिया अकाउंट का हो या फिर बैंक अकाउंट का। साथ ही, आपको नया और मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए भी चैटबॉट की मदद नहीं लेनी चाहिए।
कभी भी अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, बैंक अकाउंट की जानकारी, निवेश का डेटा या अपनी आर्थिक स्थिति से जुड़ी कोई भी चीज चैटबॉट के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। एआई टूल का इस्तेमाल बजट बनाने की सलाह लेने और आर्थिक सलाहकार के तौर पर किया जाना ठीक है, लेकिन इन सवालों के जवाब पाने के लिए चैटबॉट के साथ अपनी पैसों की जानकारी शेयर ना करें।
एआई चैटबॉट के साथ ऐसे कोई भी दस्तावेज शेयर ना करें, जिसमें आपका पता, अकाउंट नंबर और दूसरी निजी जानकारी हो। इससे आपकी जानकारी लीक हो सकती है।
ईमेल, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन या बिजनेस डेक की समरी पाने के लिए AI के साथ शेयर ना करें।खासतौर से तब जब उसमें कंपनी की कोई ऐसी जानकारी हो, जिसको शेयर करना कंपनी की पॉलिसी तोड़ना माना जाए। चैटबॉट के साथ जानकारी शेयर करके अपनी कंपनी के अंदरूनी मामलों को सबके सामने लाने का जोखिम उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।



