छत्तीसगढ़

वनमंत्री केदार कश्यप ने जनदर्शन में सुनी परिवारजनों की समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

*

रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को भानपुरी कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया। इसमें मंत्री कश्यप ने स्थानीय परिवारजनों की अनेक समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया।

वहीं आमजन से मुलाकात के बाद देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उनका हाल चाल जाना और लोकसभा चुनाव के अनुभव को लेकर चर्चा की।

बता दें कि वनमंत्री केदार कश्यप लगातार लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त थे। छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार किया। पीएम मोदी जी के दस वर्षों में हुए कार्यों को लोगों को जानकारी दी। उनके जीवन में आए बदलाओं को अनुभव कराया। इन विकास कार्यों की बदौलत तीसरी बार माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनाने अपील की। वन मंत्री छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में भी चुनावी कमान संभाला। यहां कई रैलियां की और छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह डबल इंजन की सरकार बनाने आव्हान किया।
-/-

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button