छत्तीसगढ़

हादसे में मृत 19 तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामूहिक सुरक्षा योजना के तहत मिलेगी अनुग्रह राशि

कवर्धा । जिले के पंडरिया ब्लॉक- जिला यूनियन कवर्धा के अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक के ग्राम-सेमरहा के लगभग 35 ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण करने ग्राम-सेमरहा से 17 कि.मी. दूर ग्राम-बाहपानी से लगे जंगल में पिकअप में गये थे। लौटते समय पिकअप के ब्रेक फेल हो जाने के कारण पिकअप लगभग 20 फीट ऊँची पहाड़ी से पलट गई।

इस दुर्घटना में मौके पर ही 13 संग्राहकों की मृत्यु हो गई और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को अस्पताल ले जाते समय 5 और संग्राहकों की मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल पहुँचने पर एक और संग्राहक की मृत्यु हो गई। इस प्रकार कुल 19 संग्राहकों का निधन हो गया। 2 संग्राहक जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार हेतु भर्ती हैं। सभी संग्राहक गोंड़ जाति के थे। मृतकों में 3 मुखिया संग्राहक, 13 मुखिया संग्राहक के सदस्य तथा 3 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत् मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि दी जाएगी। मुखिया संग्राहक के उत्तराधिकारी को एवं संघ संचालित सामूहिक सुरक्षा योजना के तहत मुखिया संग्राहक के सदस्यों (मृतक) के उत्तराधिकारी को शीघ्र-अतिशीघ्र पात्रता अनुसार अनुदान राशि प्रदाय की जायेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button