अन्य राज्य

बेटी की शादी के लिए LPG का संकट, पिता ने गैस सिलेंडर के लिए DM से लगाई गुहार

देशभर में एलपीजी गैस संकट से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. किसी का व्यापार ठप हो रहा है, तो किसी के घर में चुल्हा नहीं जल पा रहा, तो कहीं शादियों में व्यवस्था न बन पाने की चिंता है. ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी बेटियों की शादी के लिए गैस नहीं मिल रही थी. बेटियों की शादी के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों का इंतजाम न होने पर पिता ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मदद की गुहार की. 

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक पिता की गुहार पर तत्काल कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर 20 सिलेंडरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई. ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव निवासी अनिल भाटी की बेटियों की शादी 27 अप्रैल को होनी है. उन्हें शादी समारोह के लिए 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आवश्यकता थी, लेकिन गैस एजेंसियों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे.

पिता ने जाहिर की चिंता

अनिल भाटी गैस सिलेंडरों की व्यवस्था बनाने के लिए दर-दर फटक रहे थे, लेकिन स्थानिय एजेंसियों से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी. हालांकि, ब्लैक मार्केट में गैस की कीमतें काफी मंहगी थीं, जो पिता के बजट से अधिक थीं. इसी समस्या को लेकर अनिल भाटी ने गुरुवार (9 अप्रैल) को जिलाधिकारी मेधा रूपम से लिखित शिकायत की थी. उन्होंने जिलाधिकारी को बताया था कि उनकी बेटियों की शादी की तारिख नजदीक आ रही है, लेकिन गैस की व्यवस्था नहीं बन पा रही है.

जिलाधिकारी ने मदद का दिया था आश्वासन

उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि यदि सिलेंडर की व्यवस्था नहीं बनी, तो शादी की रस्में पूरी नहीं हो पायेंगी. जिलाधिकारी रूपम ने अनिल भाटी को सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. उनके आश्वासन के बाद, शुक्रवार को अनिल भाटी को गैस एजेंसी से 20 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल गए. अनिल भाटी ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को डीएम को लिखित शिकायत दी थी और आज ही व्यवस्था हो गई. अनिल भाटी ने जिलाधिकारी मेधा रूपम का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अब बेटियों की शादी के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं आएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button