छत्तीसगढ़

सरगुजा दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, किसान सम्मेलन से लेकर प्रतिमा अनावरण तक व्यस्त कार्यक्रम

सरगुजा ।  अम्बिकापुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एकदिवसीय सरगुजा दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे लुंड्रा पहुंचेंगे, जहां वे किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय पं. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button