अन्य राज्य

AAP से अनबन के बीच राघव चड्ढा उठाएंगे धमाकेदार कदम? खुद दे दिए संकेत

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पार्टी और नेताओं के बीच जबसे अनबन का दौर शुरू हुआ है, तबसे दिल्ली और पंजाब का सियासी तापमान बढ़ गया है. अब राघव चड्ढा के समर्थक और जनता उनके अगले कदम का इंतजार कर रही है. 

इस बीच राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसे संकेत दे दिए हैं, जिससे राजनीति दिलचस्प मोड़ लेती दिख रही है. दरअसल, राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी रील शेयर की है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वह अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का प्लान कर सकते हैं.

राघव चड्ढा ने लिखा- ‘दिलचस्प विचार है’

दरअसल, राघव चड्ढा ने रिहान नाम के एक शख्स की इंस्टाग्राम रील शेयर की. @seedhathok नाम से कंटेंट क्रिएटर रिहान इस रील के माध्यम से यह सुझाव दिया कि आप सांसद के अब अपनी नई पार्टी शुरू कर देनी चाहिए. इससे उन्हें और ज्यादा समर्थन मिलेगा. इस पोस्ट को शेयर कर राघव चड्ढा ने लिखा, ‘Interesting Thought’ यानी ‘दिलचस्प विचार है.’

राघव चड्ढा को Gen-Z पार्टी नाम रखने का मिला सुझाव

इस इंस्टाग्राम रील में राघव चड्ढा को सुझाव दिया गया है- “अब समय आ गया है, राघव चड्ढा अपनी खुद की पार्टी बनाएं. सब यही चाहते हैं. ‘जेन-ज़ी पार्टी’ नाम रख सकते हैं या जो नाम उन्हें अच्छा लगे, लेकिन अगर वह किसी और पार्टी में शामिल होते हैं तो शायद उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिलेगा जितना अभी मिल रहा है. दूसरी पार्टी जॉइन करने पर उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है. खुद की पार्टी बनाना एक अच्छा फैसला होगा. देश का युवा भी उन्हें सपोर्ट करेगा और वह एकतरफा चुनाव भी जीत जाएंगे. 

AAP ने क्यों लिया राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन?

मालूम हो, हाल ही में आम आदमी पार्टी ने सांसद को राघव चड्ढा राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटा दिया था और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी दी थी. उन्हें सदन में बोलने के लिए मिलने वाला समय भी देने को मना किया गया. पार्टी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया था कि उनका झुकाव सत्तारूढ़ दल बीजेपी की तरफ है. वह बीजेपी के खिलाफ नहीं बोलते, केवल समोसे के महंगे दाम जैसे मुद्दे उठाते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button