उत्तरप्रदेश

वाराणसी के रेलवे ट्रैक पर AK-47 राइफल मिलने से मचा हड़कंप, CRPF जवानों का गिर गया था हथियार

वाराणसी: उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में उस समय हड़कंप मच गया जब , रेलवे ट्रैक पर एक AK-47 राइफल पड़ी मिली। इसमें मैगजीन भरी हुई थी। यह राइफल सीआरपीएफ जवानों की एक यूनिट की थी, जो अंबाला से बंगाल जा रही थी। जब ट्रेन बिहार के सासाराम पहुंची तो उन्हें पता चला कि राइफल गायब है। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच चल रही है।

यह पूरा मामला जैतपुरा इलाके का है। रेलवे ट्रैक पर मैगजीन से भरी इस राइफल को स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच, अंबाला से पश्चिम बंगाल जा रही सीआरपीएफ की एक यूनिट को सासाराम पहुंचने पर पता चला कि उनकी एक AK-47 राइफल गायब है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।


जैतपुरा पुलिस स्‍टेशन पहुंचे सीआरपीएफ जवान

चंदौली के पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई। जीआरपी ने सीआरपीएफ जवानों से कहा कि वे वाराणसी की जैतपुरा पुलिस से संपर्क करें, क्योंकि वहां एक राइफल मिली है। CRPF के जवान जैतपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और बताया कि AK-47 राइफल उन्हीं की यूनिट की है। जैतपुरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी इसकी पुष्टि की।


पश्चिम बंगाल में चुनाव करवाने जा रही थी यूनिट

सीआरपीएफ ने इस घटना की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी बनाई है। पुलिस ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राइफल को वापस सीआरपीएफ को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की यूनिट पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्‍न कराने के लिए अंबाला से जा रही थी।


पुलिस विभाग में मची हलचल

रेलवे ट्रैक पर हथियार मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मौके पर डीसीपी काशी, एडीसीपी, एसीपी चेतगंज समेत कई वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनास्‍थल का निरीक्षण किया। इस पूरे मामले की गहनता से जांच हो रही है कि कैसे एके 47 जैसा हथियार रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा और काफी देर तक किसी को खबर तक नहीं लगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button