छत्तीसगढ़

बर्ड फ्लू के बीच पोल्ट्री फार्म व्यापारियों पर आर्थिक संकट, रोजाना 2 करोड़ के नुकसान का दावा

 बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मांस दुकानें बंद हैं. इससे व्यापारी आर्थिक संकट को लेकर चिंतित है. बिलासपुर पोल्ट्री एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. व्यापारियों के सामने लगभग पिछले 15 दिनों से दुकाने बंद होने से परिवार का पालन पोषण करना चुनौती बन गई है. 

हर दिन 2 करोड़ के नुकसान का दावा

पोल्ट्री फार्म और मुर्गा व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानें नवरात्रि के दौरान प्रतिबंध के कारण बंद रही. वहीं फ्लू बर्ड की पुष्टि के बाद 10 किलो मीटर के दायरे में आने वाली दुकानें और पोल्ट्री फार्म बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में उनके सामने अपने घर का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है. उनके द्वारा रोजाना 2 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया गया. नियमों के साथ दुकानें खोलने की मांग की गई है.

जांच रिपोर्ट के बाद फैसला : CG News

फिलहाल केंद्रीय जांच कमेटी की 4 सदस्यीय टीम सोमवार को बिलासपुर पहुंची हैं. टीम ने सबसे पहले हॉटस्पॉट कुक्कुट पालन केंद्र का दौरा किया. इसके साथ ही आसपास बनाए गए कंटेनमेंट जोन का भी बारीकी से निरीक्षण कर जमीनी हालात का आकलन किया. फिलहाल आगे का फैसला जांच रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button