बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘धुरंधर 2’ की धुआंधार कमाई, फिल्म फ्लॉप होने पर अक्षय लौटाना चाहते थे पैसे

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है. फिल्म ने अपने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भी डबल डिजिट में बिजनेस किया है. इस फिल्म ने इतिहास रचते हुए भारत में 18वें दिन ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहली बार है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे सोमवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारतीय कमाई अब 1023.77 करोड़ तक पहुंच गई है.
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बेहद दिलचस्प किस्सा सामने आया. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक्टर की दरियादिली का खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा फ्लॉप हुई थी, तब अक्षय ने खुद आगे बढ़कर उन्हें पैसे लौटाने की पेशकश की थी.
एकता ने बताया कि अक्षय ने बड़ी सादगी से उन्हें चेक देते हुए कहा, ‘ये ले, तेरे पैसे डूबे हैं, इन्हें वापस रख ले’. एकता दंग रह गईं क्योंकि उनके 31 साल के लंबे करियर में आज तक किसी भी एक्टर ने ऐसा नहीं किया था.



